Chhattisgarh News – पूरा परिवार है राजनीति में…भाजपा के कद्दावर एवं अनुभवी नेता रामविचार नेताम संभालेंगे यह विभाग


छठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए भाजपा के कद्दावर नेता रामविचार नेताम को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है. रामविचार नेताम राज्यसभा के सदस्य और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है.बलरामपुर के ग्राम सनावल निवासी रामविचार नेताम को पार्टी ने रामानुजगंज विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतारा था. उन्होंने कांग्रेस के डा. अजय तिर्की को पराजित कर लगातार छठवीं बार विधायक बने हैं
केवल रामविचार नेताम ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है. उनकी पुत्री निशा नेताम जिला पंचायत बलरामपुर की अध्यक्ष तथा धर्मपत्नी पुष्पा नेताम जिला पंचायत सदस्य है. पुष्पा नेताम अविभाजित सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी यदि अग्रवाल को नहीं दिया गया तो इसे राम विचार नेताम को इसकी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप








