छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
Chhattisgarh News – दूसरी बार के विधायक लखनलाल देवांगन बने मंत्री, पहली बार कोस्टा ( देवांगन ) समाज को मौका, लखन देखेंगे यह विभाग


कोरबा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने लखनलाल देवांगन पहली बार मंत्री बने हैं. कोरबा के कोहडिया में रहने वाले लखनलाल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत पार्षद पद से की थी. वर्ष 2005 में पहली बार कोरबा नगर निगम के महापौर के रूप में चुने गए थे.देवांगन ने 2013 चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोधराम कंबर को हराकर कटघोरा से विधायक बने. इस दौरान डॉ. रमन सिंह की सरकार में संसदीय सचिव (राज्य मंत्री रैक) बने. वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में हार गए. इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में लखनलाल देवांगन कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ा और तीन बार के विधायक व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को परास्त किया. सूत्रो की माने तो लखनलाल देवांगन को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
- 𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : सक्ती में वेदांता (VLCTPP) की बड़ी पहल: ‘आरोग्य परियोजना’ का हुआ आगाह
- खुशखबरी! अब रायपुर से रीवा जाना होगा आसान, 17 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट, जानें किराया और शेड्यूल
- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा
- Balrampur: बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती, पुलिस ने दो लोगों की किया गिरफ्तार, 2 करोड़ का अफीम भी जब्त
- CG Budget Session: विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने अफसरों की मनमानी को लेकर लगाया आरोप






