छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News – लंबे राजनीतिक अनुभव के धनी केदार कश्यप इस बार इस विभाग की देगी जिम्मेदारी

कद्दावार आदिवासी नेता और पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप के बेटे केदार कश्यप का जन्म पांच नवंबर 1974 को हुआ था. बस्तर के भानपुरी स्थित ग्राम फरसागुड़ा के रहने वाले केदार कश्यप भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे. बस्तर ब्लॉक में जनपद सदस्य रह चुके केदार कश्यप 2003 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए. 2008 में दूसरी एवं 2013 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए.2003 में केदार कश्यप पहली बार विधायक निर्वाचित हुए

पहली बार विधायक निर्वाचित होने के साथ ही वे राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के स्वतंत्र प्रभार में रहे. 2008 में विधायक निर्वाचित होने के बाद आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रहे. 2013 में जीत हासिल करने के बाद मंत्री आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री बने ऐसी चर्चा है कि केदार कश्‍यप को स्‍कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्‍याण विभाग या स्‍वास्‍थ्‍य विभाग मिल सकता है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button