छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

परिवर्तन यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के काले कारनामों का पोल खोलने का काम हो रहा- अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व 2 बड़ी परिवर्तन यात्रा निकाल चुकी है। पहली यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को शुरू हुई वहीं दूसरी यात्रा 15 सितंबर को जशपुर के खुड़ीयारानी से निकली। बालोद में आज शनिवार को BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व केंद्रीय पंचायत मंत्री कपिल मोरेश्वर ने प्रेस को संबोधित किया।

अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की है। पहली यात्रा दंतेवाड़ा के बाद दूसरी यात्रा जशपुर के खुड़ियारानी मां के आशीर्वाद से ऐतिहासिक रूप से शुरु हुई। आज पहली परिवर्तन यात्रा बालोद पहुँची है। पांच दिनों में परिवर्तन यात्रा को अपार जन समर्थन मिला है। जनसभा में लोगों की भीड़ दिख रही है। जनता का आशीर्वाद,लोगों का प्यार मिल रहा है। परिवर्तन यात्रा स्वागत जगह जगह भव्य रूप से हो रहा है।

छत्तीसगढ की खुशहाली के लिए परिवर्तन आवश्यक

अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के लिए भाजपा आवश्यक है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच हम जा रहे हैं। यात्रा के माध्यम से प्रदेश में परिवर्तन के माहौल को समझ रहे हैं। जनता के आशीर्वाद से हम आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता विकास देखना चाहती है। प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए परिवर्तन यात्रा आवश्यक है।

कांग्रेस के जनघोषणा पत्र के सभी वादे अधूरे, जनता परेशान

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के जन-घोषणा में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। घोटाले ही घोटाले इस सरकार में हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय तक ही नहीं, नीचे स्तर तक भ्रष्टाचार, लूट खसोट मची है। इससे आम जनता परेशान है। विकास के सारे काम पौने पांच साल से ठप है।

विकास का पैमाना स्कूल बिजली पानी है, लेकिन पौने पांच साल में इस सरकार ने एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय नहीं खोल पाई। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा लगातार चल रही है, अब देख रहे पूरे प्रदेश में सड़के बदहाल है। यह सरकार सभी जगह सड़कों की बदहाली, सड़कों के गड्ढे पाट नहीं पा रही है। पौने पांच साल में कोई काम हुआ है तो केवल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम हुआ है।

गरीबों को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। इस सरकार ने जल जीवन मिशन की दुर्दशा कर दी है। जो कभी इन्होंने 70 साल में कल्पना नहीं की थी कि जनता को शुद्ध जल मिले। ऐसे विकास के कार्यों को छत्तीसगढ़ में रोकने का कार्य इस कांग्रेस सरकार ने किया है। इस योजना में सरकार रुकावट डाल रही है।

प्रदेश सरकार से छत्तीसगढ़ का युवा परेशान

साव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार से युवा बेहद परेशान है। पीएससी घोटाला कर युवाओं के सपने के तोड़ने का काम किया है। पीएससी में पदों को बेचने का काम किया गया। इतना ही नही व्यापम का भी इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने बुरा हाल कर दिया।

किसानों के साथ अन्याय, केंद्र की योजनाओं का नही मिल रहा लाभ

साव ने आरोप लगाया है कि किसान के साथ कांग्रेस सरकार ने अन्याय किया है। किसानों को परेशान करने के लिए पहले रकबे काट दिए गए, फिर किसानों को बारदाने के लिए तरसाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में रोड़े अटकाए गए। मिलावटी वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए मजबूर किया गया। आज छत्तीसगढ़ में किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। यह सब दुर्दशा कांग्रेस सरकार के नीतियों और जन विरोधी कार्यों का परिणाम है।

बुजुर्गों का पैसा खा गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

साव ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों का पैसा खाने वाली इस सरकार ने हर स्तर पर भ्रष्टाचार किया है।प्रदेश के बुजुर्गों को, विधवा बहनों को मिलने वाले पेंशन को बढ़ाने का वादा किया था लेकिन उसे भी नहीं निभाया।

कथनी करनी में अंतर मंच में कुछ तो जनसभा कुछ और बोलते हैं

उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी नेता सरकारी मंच में कुछ और पब्लिक के बीच में कुछ और बोलते हैं। GST के मामले में उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा कि केंद्र से पूरा सहयोग मिल रहा है। फिर लोगों के बीच आरोप क्यों लगाते हैं कि केंद्र सरकार ने GST का पैसा रोक दिया है।

सीएम बघेल ने भी PM मोदी के पिछले कार्यक्रम में कहा था कि पीएम मोदी से जितना पैसा मांगों सब मिलता है और जनता के बीच बाद में भ्रम फैलाते हैं, ये झूठी सरकार है, केंद्र सरकार के योजनाओं का ठीक से लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल रहा है।

बालोद में जुआ, सट्टा, अवैध नशे का व्यापार फैला है। युवा बर्बाद हो रहे हैं। ये किसके सरंक्षण में हो रहे हैं। बालोद शहर का विकास ठप है। DMF की राशि का बंदर बांट किया जा रहा है। कांग्रेस के विधयकों के संरक्षण में सब काम हो रहा है। ये कांग्रेसी DMF के पैसे को अपने घर का पैसा समझ लिए है। DMF का फंड क्षेत्रवासियों का होता है। क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल निर्माण के लिए होता है लेकिन ये स्वार्थी कांग्रेसी अपने लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

अटल जी के सपनों के अनुरूप छत्तीसगढ़ आगे बढ़े, छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने, खुशहाली लाने के लिए, ऐसे कुकृत्य करने वाले विधायकों से छुटकारा मिले, ऐसे भ्रष्ट लोगों से छुटकारा मिले, इसलिए परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है