छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

यह समय हमारे लिए महत्वपूर्ण : धरमलाल कौशिक

बिलासपुर। पूर्व विधानसभाध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह समय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मानने का संकल्प लिया गया है। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम तय किए गए हैं। इनमें हमे बढ़चढ़ कर भाग लेना है और उनके गरीब कल्याण योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ना है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता परिवर्तन के मूड में है और वे भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार बैठी है।

जहां से भी भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुजर रही है सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग स्वस्फूर्त भाजपा की जन सभाओं में पहुंच रहे हैं। यह प्रदेश में परिवर्तन का संकेत है। कार्यक्रम की रचना व्यवस्था व वृत्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने प्रस्तुत किया। प्रस्तावना भाषण जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने दिया।

जशपुर के मां खुड़ियारानी से 15 सितंबर से प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा 25 सितंबर को बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा प्रवेश करेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर व मुंगेली के विभिन्न विधानसभाओं से गुजरते हुए यात्रा का बिलासपुर में समापन होगा।

बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। मुंगेली जिले के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। परिवर्तन यात्रा से संबंधित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। परिवर्तन यात्रा में बिलासपुर जिले के प्रभारी के रूप में पूर्व विधानसभाध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी को जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेली जिले में पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधानसभाध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button