देश दुनिया

ज्वेलरी शोरूम से चोरों ने बोला धावा, छत काटकर 25 करोड़ के गहनों पर किया हाथ साफ

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने छत काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जंगपुरा इलाके में स्थित उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां से सोना, हीरा और जेवरात चोरी करके फरार हो गए। शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button