छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : लारेंस विश्नोई और अमन गैंग की छत्तीसगढ़ में ऐंट्री, कारोबारी की हत्‍या के मंसूबे से पहुंचे थे रायपुर, चार गिरफ्तार

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड के कुख्यात अमन सिंह गैंग के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी शूटर छत्‍तीसगढ़ के किसी कारोबारी की हत्‍या के मंसूबे से रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने इन शूटरों के कब्जे से एक पिस्टल, एक खाली मैग्जीन और 4 मोबाइल फोन जब्‍त किया है। बताया जा रहा है कि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 74 घंटे का एक गोपनीय ऑपरेशन चलाया था। फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर एक हफ्ते की पुलिस रिमांड मांगी है।

4 कारोबारियों से लेवी वसूलने वाले अमन सिंह गैंग के गिरफ्तार शूटरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। शूटरों ने कहा कि वे लोग अभिनेता सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की थी। इसके साथ ही लॉरेंस विश्नोई गैंग के टारगेट को भी पूरी करने की जिम्मेदारी उन लोगों पर थी। छत्तीसगढ़ आने के संबंध में शूटरों ने खुलासा किया है कि उनके निशाने पर यहां के दो बड़े औद्योगिक घराने के मुखिया थे। लेवी राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई और चारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के हाथ लगे ये अहम सबूत
मिली जानकारी के अनुसार इन चारों शूटरों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि चारों शूटरों ने दोनों बिजनेस ग्रुप के मुखियाओं की रेकी कर चुके थे। पुलिस को उनके मोबाइल से घर, ऑफिस गाड़ी और मुखियायों की रेकी के सुबूत मिले हैं। सोमवार को पूरी मैगजीन की 18 गोलियां सीने पर उतारने के आदेश उनके आकाओं को द्वारा दिया गया था।

Related Articles

बेमेतरा ब्लास्ट, 7 लोग अभी भी लापता , मजदूरों के परिजन दे रहे धरना, मलबा हटाने का काम जारी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button