छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

3 को जगदलपुर आएंगे पीएम मोदी,सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद को कांग्रेस का समर्थन

जगदलपुर। चुनावी सरगर्मी के चलते राजनीतिक घेराबंदी शुरू हो गई है। पीएम मोदी 3 अक्टूबर को जगदलपुर आ रहे है और इसी दिन सर्व आदिवासी समाज ने बंद का आह्वान किया है। बस्तर जिले के नगरनार में पूरी तरह से बनकर तैयार एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण का विरोध कर सर्व आदिवासी समाज ने 3 अक्टूबर को ही बस्तर संभाग बंद का आह्वान किया है।

2 अक्टूबर को शहर में बस्तर संभाग से करीब 20 हजार आदिवासी रैली निकालकर विरोध दर्ज करवाएंगे और 3 अक्टूबर को बस्तर बंद बुलाएंगे। इस बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। 3 अक्टूबर को फिर पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ऐतिहासिक लालबाग मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

Related Articles

प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर भाजपा ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है और इस सभा में लाखों लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रही है. वहीं सर्व आदिवासी समाज ने 3 अक्टूबर को ही नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद का आव्हान किया है।

इधर पीएम के बस्तर प्रवास के दिन ही सर्व आदिवासी समाज द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस जानबूझकर प्रधानमंत्री के प्रवास के दिन इस तरह की राजनीतिक षड्यंत्र रच रही है, ताकि सभा को प्रभावित किया जा सके, लेकिन ऐसा बिल्कुल होने नहीं दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास को लेकर बस्तर की जनता काफी उत्साहित हैं और इस सभा में लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने जुटेगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button