छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : ईडी के लिए रसूखदारों के खिलाफ लड़ रहे इस वकील को जान का खतरा, दी गई सुरक्षा

Chhattisgarh : ईडी के वकील डॉ. सौरभ पांडे की सुरक्षा छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ा दी है। DGP को पत्र लिखकर उन्होंने जान का जोखिम बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। डॉ. सौरभ पांडे ने बताया कि, उन्हें इंटेलिजेंस की ओर से सुरक्षा दी गई है। हाल ही में उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने अंदेशा जताया था कि उन्हें जान का खतरा है।

दो जवान करेंगे सुरक्षा
सिक्युरिटी तौर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से दो गनमैन डॉ सौरभ पांडे को दिए गए हैं। यह पुलिस जवान हर समय उनके साथ रहेंगे। डॉ. सौरभ पांडे हाई कोर्ट में भी वकालत करते हैं। ऐसे में उनका रायपुर और बिलासपुर आना-जाना लगा रहता है। जबकि, प्रवर्तन निदेशालय के केस रायपुर की अदालत में चल रहे हैं। वे कांग्रेस सरकार में प्रभावशाली रहे अधिकारियों और कारोबारीयों के खिलाफ केस लड़ रहे हैं।

DGP को लिखी थी चिट्ठी
बीते दिनों सौरभ पांडे ने छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अशोक जुनेजा को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद इंटेलिजेंस के एडीजी को ईडी के वकील की सुरक्षा के मामले का रिव्यू करने का जिम्मा दिया गया था। जिसमें यह पाया गया कि, सौरव पांडे की जान पर खतरा हो सकता है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा देने का आदेश जारी किया गया है।

इन बड़े रसूखदारों के खिलाफ लड़ रहे हैं केस
ईडी के वकील डॉ. सौरव पांडे जेल में बंद IAS रानू साहू,सौम्या चौरसिया, कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, आईएएस अफसर समीर बिश्नोई जैसे रसूखदारों के खिलाफ केस लड़ रहे हैं। वहीं शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर के खिलाफ भी अदालत में ED की तरफ से डॉ सौरभ पांडे ही दलील पेश करते हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button