छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG WEATHER UPDATE : प्रदेश से मानसून की विदाई, जल्द दस्तक देगी ठंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं. लेकिन अब अच्छी बारिश की संभावना नहीं है.

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक-दो दिन बाद मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही तापमान में कमी देखने को मिलेगी. 10-15 दिनों के बाद प्रदेश में ठंड की भी दस्तक होगी. बैरागी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1061 मिमी बारिश हुई है. जो सामान्य से 7 प्रतिशत कम हैं.विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश मुंगेली दर्ज की गई है. यहां 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. वहीं सबसे कम बारिश सरगुजा जिले में दर्ज की गई है. यहां 55% कम बारिश हुई है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button