छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बड़ी खबरः आईपीएस अरुण देव गौतम, पवन देव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम और पवन देव को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है। बता दें कि दोनों ही वर्तमान में एडीजीपी का प्रभार संभाल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आज होने जा रही डीपीसी में दोनों को डीजी में प्रमोट किया जा सकता है। बता दें कि काफी समय से डीपीसी की मीटिंग टल रही थी।

सूत्रों की मानें तो इस दौरान इन्हें किसी बड़ी जिम्मेदारी से भी नवाजे जाने की संभावना है। 30 वर्ष का सेवाकाल समाप्त होने के बाद यह प्रमोशन दिये जाने का नियम है। बता दें कि जनवरी 2022 में दोनों ही आईपीएस अधिकारियों के 30 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button