छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

सीएम साय ने कहा….’शाबाश बेटियों’, दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में लड़कियों का कब्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिए गए हैं। जिसमें एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। जिसको लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने अपने X अकॉउंट पर ट्वीट कर बधाई दी है।

सीएम श्री साय ने लिखा कि, शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट कुल 75.61 फीसदी रहा। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। जशपुर की सिमरन सब्बा को पहला, गरियाबंद की होनिशा को दूसरा और जशपुर के श्रेयांश कुमार यादव को तीसरा स्थान मिला है।
देखे वीडियों

इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है। इस बार के रिजल्ट में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें महज 34 फीसदी छात्र ही फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। results.cg.nic.in लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button