छत्तीसगढ़

बच्चों ने स्कूल में जड़ दिया ताला : जानिए क्या है वजह…

राजिम। राजिम के फिंगेश्वर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कुरुसकेरा में स्कूल में बच्चों ने ही ताला जड़ दिया। यहां बच्चे शिक्षकों की कमी से परेशान हैं

107 विद्यार्थियों में केवल 2 शिक्षक

शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज पालकों और बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। 107 विद्यार्थियों वाले इस स्कूल में मात्र दो ही शिक्षक पदस्थ हैं। इन बच्चों के घंटो प्रदर्शन में बैठे रहने के बाद आनन-फानन में सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक और शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक सप्ताह बाद स्थाई व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। लेकिन उनके इस आश्वासन का पालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वे तत्काल शिक्षक की व्यवस्था की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी कर गेट के सामने टेंट लगाकर बैठे रहे।

बता दें कि आज से ही बच्चों की त्रैमासिक परीक्षा प्रारंभ हुई है और बच्चे बिना परीक्षा दिलाये तालाबंदी कर बैठे रहे। तालाबंदी व घेराव का यह मामला नया नहीं है बल्कि फिंगेश्वर विकासखण्ड में यह मामला चौथा है जिसमें शिक्षक की मांग करने पालकों व बच्चों को आगे आना पड़ता है, तब कहीं जाकर उनकी मांग पूरी होती है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button