छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

कलेक्टर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश

बालोद। सोशल मीडिया के द्वारा लोग दूसरों के जीवन में संपर्क बनाने, विचारों को व्यक्त करने, अपनी राय साझा करने, अपडेट प्राप्त करने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही, सोशल मीडिया का उपयोग व्यापार, मार्केटिंग, संगठनों द्वारा अभियांत्रिकी, मनोरंजन और सूचना प्रसारण क्षेत्रों में भी होता है। लेकिन कई लोग इसका गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बालोद जिले में जिले में ठगी का मामला सामने आया है जिसमें कलेक्टर कुलदीप शर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई है। दल्लीराजहरा के व्यापारी और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन से मैसेंजर में चैटिंग कर सीआरपीएफ के आधकारी का पुराना समान और फॉरच्यूनर बेचने की जरूरत बताई।

मामले में ठगी का शिकार होने से पहले ही सतर्कता दिखाते हुए व्यापारी ने पहले तो एकाउंट को चैक किया. जिससे पता चला कि फर्जी आईडी 6 दिन पहले ही बनी है और जिले के कलेक्टर पुराने हैं. जिसके बाद व्यापारी ने पूरी घटना की जानकारी कलेक्टर कुलदीप शर्मा को दे दी है. जिससे वह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button