छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

कोयला चोरी करने गए दो नाबालिग बालको की खदान धसने से हुई दर्दनाक मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में कोयला चोरी करने गए दो बालकों की खदान धसने से मौत हो गई है। यह घटना उदयपुर के ग्राम सानिबर्रा सुखरी भंडार जंगल स्थित कोयला खदान की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो नाबालिग बालक कोयला निकालने के लिए सुखरी भंडार से लगे जंगल के बांदा डोडा में अवैध कोयला खदान गए थे। सुबह जब दोनों नाबालिग कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई और दोनों बच्चे दब गए। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी गांव में हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

एक युवक और एक किशोर की मौत
स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर उदयपुर पुलिस पहुंची और मलबा हटाकर दोनों दबे बालकों को निकाला गया। मलबा हटाते तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक बालक बुधलाल और तिरंगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button