छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

जेल की दीवार फांद दो कैदी हुए फरार फरार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां जिला जेल से दीवार फांद कर दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। यह घटना आज सुबह की है। यहां जेल प्रशासन ने तड़के खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान इन बंदियों को बाहर निकाला था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों बंदी जेल के सामने कॉर्नर की दीवार फांद कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दोनों विचाराधीन बंदी गंभीर मामलों में अपराधी थे। विचाराधीन बंदियों के फरार होने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध जेल प्रशासन एफआईआर दर्ज कर, मामले की जांच में जुट गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।

जशपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि, फरार कैदियों में एक कपिल भगत पिता रामसेवक राम सोगड़ा थाना जशपुर के मनोरा क्षेत्र का निवासी है। यह अपराध क्रमांक 04/21 धारा 363,366(क),376,(3)n,506,34,4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी है। इसका प्रकरण जशपुर न्यायालय में चल रहा है वहीं दूसरा आरोपी ललित राम पिता बंधा राम सरकरा थाना तुमला का निवासी है, जो अपराध क्रमांक 53/22के तहत 302 का आरोपी है। इसका कुनकुरी एडीजे कोर्ट में मामला लंबित है।

Related Articles

जेल की सुरक्षा बढ़ाने का किया जा रहा प्रयास

वहीं, इस मामले में जशपुर जेल सुपरिटेंडेंट मनीष संभाकर ने बताया कि, जेल के फ्रंट कार्नर से 2 विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। जिस तरफ से कैदी भागे हैं, वहां की दीवार थोड़ी कम ऊंची है। फरार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही जेल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।

जेल की सुरक्षा को लेकर उठ रहें कई सवाल

बहरहाल जशपुर जिला जेल में इससे पहले जेल की दीवार तोड़कर भी कैदियों के भागने की खबरें सामने आई थी। इस बार जेल की दीवार फांदकर भागने का मामला सामने आया है। इन सभी मामलों देखते हुए जेल की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button