छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG Election : सीएम भूपेश बघेल आज चरणदास महंत की नामांकन रैली में होंगे शामिल, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा होंगे कांग्रेस में शामिल

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल सोमवार को सक्ती के दौरे पर रहने वाले हैं। वे दोपहर 1 बजे रायपुर से सक्ती के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 1:45 पर आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के उपस्थिति में जिले के कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा करेंगे।

 बता दें,सक्ति जिले में 3 विधानसभा है। सक्ती से डॉ चरणदास महंत, चंद्रपुर से रामकुमार यादव और जैजैपुर से बालेश्वर साहू कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कांग्रेस में प्रवेश करेंगे। जिसके लिए जोरशोर से तैयारी की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button