छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

MLA प्रमोद शर्मा कांग्रेस में हुए शामिल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रमोद शर्मा को कांग्रेस प्रवेश करवाया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनकर स्वागत किया. इस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा कि वापस घर आने पर बहुत अच्छा लग रहा है. बता दें कि प्रमोद शर्मा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता और बलौदाबाजार से मौजूदा विधायक हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अमित जोगी से प्रमोद शर्मा की दूरियां बढ़ी और तभी से कांग्रेस प्रवेश की बात चलने लगी थी. इस दौरान कुछ दिन पूर्व राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी जोरशोर से आवाज उठी थी तब बलौदाबाजार में उनका विरोध हुआ था पर अंततः आज उन्होंने बताया कि कल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस प्रवेश करेंगे.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button