छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

देवेन्द्र नगर में बाइक चुराने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने ऑटो पार्ट्स के संचालक को भी पकड़ा

रायपुर। देवेन्द्र नगर से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं. साहिन ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 में रहता है। 01.11.2023 के रात्रि 09.00 बजे प्रार्थी अपने घर में अपनी दोपहिया वाहन के.टी.एम. एचआर/51/बीजेड/4650 को घर के नीचे बरामदा में लॉक कर खडा किया था। दिनांक 02.11.2023 के प्रातः 08.00 बजे करीबन काम पर जाने हेतु नीचे आया तो देखा कि उसकी दोपहिया वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी की दोपहिया वाहन को घर के अंदर से निकालकर चोरी कर फरार हो गया।  जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 242/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मुखबीर लगाकर देवेन्द्र नगर निवासी पप्पू गोपाल को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ उक्त दोपहिया वाहन के पार्ट्स को पारस नगर स्थित महेन्द्र आटो पार्ट्स में देना बताया गया जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महेन्द्र आटो पार्ट्स  के संचालक आरोपी महेन्द्र मोगरे की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन के.टी.एम. क्रमांक एचआर/51/बीजेड/4650 कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button