छत्तीसगढ़

Chhattisgarh – 3 मासूम बच्चों समेत 8 लोगो की दर्दनाक मौत, पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को मारी ठोकर

बेमेतरा। बेमेतरा में सड़क हादसा में 8 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं. सड़क दुर्घटना में 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बेमतरा व सिमगा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ. सड़क के किनारे टाटा 407 खड़ी थी, जिसमें लोगों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी. सभी लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम तिरैया से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे. फिलहाल घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन मौजूद है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button