छत्तीसगढ़

महिला की लाश फंदे पर मिली, शक के दायरे में पड़ोसी युवक  

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलीडूमर के केरवापारा में पंडो जनजाति की महिला की बीते दिनों संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी. मामले में पति ने आवेदन देकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

दरअसल, जिस महिला राजपति पंडो की मौत संदिग्ध परीस्थिति में हुई थी, उसका पति रामपति पंडो चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता है. महिला की बेटी का भी विवाह हो चुका है, जो अपने पति के साथ रहती है. मृत महिला अपने घर में अकेले रहती थी, जिसकी 12 नवंबर को फांसी पर लटकी हुई लाश घर में ही मिली थी.

घटना की जानकारी पड़ोसियों को तब लगी जब उसके घर में ताला लगा पाया. शाम को ताला खोलने के बाद लोग अंदर महिला की फंदे पर लटकती लाश को देखकर आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि एक दिन पूर्व ही मृतक महिला ने पड़ोस की एक महिला को अपने घर में बुलाकर साथ में ही खाना-पीना खाया था. खाने पीने में बगल का ही एक पड़ोसी लड़का भी शामिल था.

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button