छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कांग्रेस नेताओं को कुचला, NSUI के सचिव की होगी गिरफ्तारी

बिलासपुर। रविवार की देर रात बिलासपुर शहर से एक बड़ी घटना सामने आई। जहां पर हिट एंड रन की घटना को अंजाम देते हुए कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कांग्रेस नेताओं पर कार चढ़ाने की कोशिश की है।

आरोप है कि अपनी दबंगई दिखाते हुए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने कार में सवार होकर इन लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दो लोग घायल हुए। जबकि उस वक्त और भी लोग वहां पर मौजूद थे जो इस घटना में बाल बाल बच गए। इस घटना में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिसे उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा जो घायल हुआ उसमे पैर में चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button