छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

डीआरजी जवानों ने किया मारपीट, मांड बचाओ आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का आरोप  

जगदलपुर। बेचाघाट संघर्ष समिति ने एक बयान में आरोप लगाते कहा कि नारायणपुर जिला के ओरछा में विगत कई महीनों से चल रही आंदोलन को पुलिस एवं डीआरजी जवानों के द्वारा ध्वस्त करने की सूचना है।

समिति ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि ओरछा के मांड बचाओ आंदोलन पर पुलिस जवानों ने हमला कर आंदोलनकारियों को मारपीट करने का भी जानकारी मिल रही है। सरकार का यह रवैया दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

आगे बताया कि बीते कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती में जल जंगल जमीन को दलाल पूंजीपतियों की लूट से बचाने के लिए जनता तोडग़ट्टा में आंदोलनरत थी, वहां भी महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आंदोलन को ध्वस्त किया तथा आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज कर 26 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 150 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button