छत्तीसगढ़

फेमस Youtuber ने लगाई फांसी, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

फेमस Youtuber ने लगाई फांसी, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

मालती चौहान के पति से हो रही है पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, मालती चौहान का उनके पति विष्णु चौहान के साथ झगड़ा चल रहा था। ऐसे में पुलिस को उनके पति पर शक है। पुलिस विष्णु चौहान को हिरासत में लेकर उनके साथ पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मालती के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं उनके परिवार में भी मातम का माहौल छाया है। पोस्टमार्टम हाउस में भी लोगों की काफी भीड़ जमा है।

फेमस Youtuber ने लगाई फांसी, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला शव

यूट्यूबर को देसी अंदाज से मिली थी पहचान
मालती चौहान काफी समय में वीडियो और रील्स बनाकर मशहूर हो गई थीं। वह अपने पति के साथ यूट्यूब पर वीडियो शेयर करती थीं और इसी से उनको पहचान मिली थी। मालती का देसी अंदाज फैंस के बीच बहुत मशहूर था। मालती भले ही एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाई थी।

मालती-विष्णु के बीच हुआ था विवाद
कहा जा रहा है कि मालती और उनके पति के बीच हाल-फिलहाल में खूब विवाद हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी जमकर इस बात की चर्चा हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मालती के पति से पूछताछ जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button