छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

किराना दुकान और मकान में छापेमारी कर जब्त किए गए 57 गैस सिलेंडर…

बिलासपुर। बिलासपुर में गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है। यहां मेटल स्टोर्स, किराना दुकान में गैस रिफिलिंग कर ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद अब जाकर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की है। इस दौरान मेटल स्टोर्स व मकान में रखे 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर से पांच-पांच लीटर वाले गैस सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडर में भर कर अधिक दामों में बेचने का खेल पुराना है।

शहर के सिरगिट्‌टी, सरकंडा, चांटीडीह, तालापारा, तिलक नगर, गोलबाजार, करबला सहित शहर के बाहरी इलाकों में भी घरेलू गैस सिलेंडर को पलटी कर ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चल रहा है। शहर के ज्यादातर होटल और गुमटियों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। जबकि, ऐसे व्यवसायिक उपयोग के लिए अलग से गैस सिलेंडर दिया जाता है, जिसकी कीमत भी तय है। लेकिन, व्यवसायिक सिलेंडर महंगा होने के कारण व्यापारी घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button