Chhattisgarh News : 12 फ़ॉर्चूनर्स कार और सरकार पूरी तरह तैयार, मंत्री शपथ लेते ही कार में होगे सवार


रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय कल यानी 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण एक बाद ही से कैबिनेट का विस्तार होगा और मंत्रियो व उनके विभागों के नाम सामने आ पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक कल मुख्यमंत्री साय समेत 12 अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते है। इसकी पुष्टि इस बात से की जा रही है क्योंकि राज्य के स्टेट गैरेज में 12 फ़ॉर्चूनर्स कार को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सभी कल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में पार्क करने के भी निर्देश मिले है। संभावना जताई जा रही है कि शपथ के बाद आयोजन स्थल से मंत्रियों की रवानगी इन्ही सरकारी गाड़ियों से होगी।
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप








