छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

आज संविदा कर्मियों को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा

रायपुर: आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भूपेश कैबिनेट की अहम होगी। सुबह 11.15 बजे ये बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। मुख्यमंत्री की बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। प्रदेश में कृषि की स्थिति, खाद-बीज की उपलब्धता के अलावे 15 अगस्त को होने वाली घोषणाओं पर भी मुहर लगेगी।

CM निवास कार्यालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। बता दें कि काफी अंतराल के बाद ये कैबिनेट हो रही है, लिहाजा उम्मीद है कि इस कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। पिछली कैबिनेट में संविदाकर्मियों की मांगों पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी थी, जिसके बाद 27 फीसदी मानदेय उनका बढ़ाया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारी अभी भी नाखुश दिख रहे हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button