छत्तीसगढ़रायपुर संभाग
Chhattisgarh News – विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हिस्सा बने श्याम बिहारी जायसवाल संभालेंगे यह विभाग


विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हिस्सा बने श्याम बिहारी जायसवाल सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं.अविभाजित कोरिया जिले में भाजपा के बड़े चेहरे श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व में जनपद पंचायत खड़गवां के अध्यक्ष भी रह चुके है. भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके जायसवाल ने वर्ष 2013 के चुनाव में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. 2018 के चुनाव में उन्हें कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार उन्होंने कांग्रेस के रमेश सिंह को पराजित कर पिछली हार का मलाल दूर कर दिया है. विपक्ष के समय भी पांच वर्षों तक भाजपा संगठन से जुड़कर कार्य करते रहे. श्याम बिहारी जायसवाल को सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप






