Chhattisgarh – अब इंडिगो का विमान भी बस्तर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा, मिली कमर्शियल फ्लाइट संचालन की अनुमति


जगदलपुर। अब इंडिगो का विमान भी बस्तर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। इंडिगो को कमर्शियल फ्लाइट संचालन की अनुमति मिल चुकी है। मार्च से रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के बीच दोनों तरफ से इंडिगो विमान अपनी सेवा देगा। वहीं काफी संबे समय से बस्तर को दिल्ली से जोड़ने की मांग चल रही है, जिस पर एलाइंस एयर के प्रस्ताव को ही आगे बढ़ाने पर सहमति मिली है।
फिलहाल अभी 72 यात्री विमान सेवा दिल्ली-जबलपुर के बीच सप्ताह में दो दिन चलाई जा रही है। इसे दो या तीन दिन तक दिल्ली-जबलपुर-जगदलपुर और जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली के बीच संचालित किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की समस्या है कि उसे आने-जाने में कम से कम 12 लाख रुपए राशि का राजस्व प्रति उड़ान मिलना चाहिए। अगर इससे कम का राजस्व होता है तो इसके लिए राज्य सरकार अनुबंध तय करे तो ही सेवा शुरू की जा सकती है।
जल्द मिल सकती है इंटरनेशनल विमान कनेक्टिविटी
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि, इसके लिए भी विकल्प ढ़ूंढ़े जा रहे हैं। जल्द से जल्द बस्तर के लोगों को दिल्ली उड़ान की सुविधा मिल सकती है। लेकिन अभी इंडिगो एयरलाइंस की सुविधा मिलने से बस्तर-हैदराबाद के बीच सफर आसान होगा। जल्द ही बस्तर के पास इंटरनेशनल कनेक्टिविटी के लिए भी बेहतर विमान सेवा होगी। वहीं अब क्षेत्र में एनएमडीसी स्टील प्लांट की औद्योगिक गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। इससे आसपास अन्य प्लांट भी तैयार होंगे और क्षेत्र में परिवहन, यात्री विमान सेवा कनेक्टिविटी भी ठीक से हो सकेगी।
𝗙𝗮𝘁𝗮𝗳𝗮𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 ।। छत्तीसगढ़ की दिनभर की हर छोटी बड़ी खबरे ।। 27 दिसंबर 2023
- विधानसभा में गूंजा प्राइवेट यूनिवर्सिटी, अफसरों की अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार का मुद्दा, भूपेश बोले- सभी विभाग में अफसर शाही, विपक्ष का वॉकआउट
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप
- इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त








