छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CG : IED प्लांट करते समय खुद चपेट में आए नक्सली… ब्लास्ट होने से दो घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। दरअसल, सोमवार को IED प्लांट करते समय नक्सली खुद इसकी चपेट में आ गए। इससे दो माओवादी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, आलपरस गांव में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED लगा रहे थे, लेकिन खुद ही इसका शिकार हो गए। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आलपरस गांव के नजदीक नक्सली सोमवार सुबह IED प्लांट कर रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाके का आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी सहम गए और नजदीक के कैंप में इसकी सूचना दी। सुरक्षाबलों और पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो, दो नक्सलियों के घायल होने की बात सामने आई है। फिलहाल जवानों की टीम घायल नक्सलियों की तलाश में अलग-अलग लोकेशन पर रवाना की गई है। स्वतंत्रता दिवस में नक्सली हमले की तैयारी में थे, लेकिन उनकी यह साजिश नाकाम हो गई और उनके ही साथी ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। घायल नक्सली पानीडोबीर एलओएस के सदस्य बताए जा रहे हैं। सर्चिंग टीम को रवाना किया गया है, जिनके लौटने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button