छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छह दिन पहले घर के पास से खेलते हुए रहस्यमयी ढंग से हुई थी लापता बालिका की मिली लाश

रायपुर के सड्डू कॉलोनी से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश मिली है। 7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची का शव सड्डू सेक्टर 8 के खुले मैदान में मिला है। घर के सामने से मासूम गायब हो गई थी। मां ने किडनैपिंग की आशंका जताई थी।

पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मासूम की हत्या कर लाश फेंक दी होगी। वहीं बच्ची के साथ रेप कर मर्डर करने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ऐसे खुला राज

Related Articles

सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी के पास से गायब हुई बच्ची की लाश घर से 500 मीटर दूर HIG सेक्टर के पास मिली। यहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी। जिसके बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया। जिस जगह से बच्ची की लाश मिली वहां शव को कपड़े और थर्माकोल में लपेट कर फेंका गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर लाश फेंकी गई है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद इस मामले में कुछ कहा जायेगा।

🆅🅸🅳🅴🅾 मनेंद्रगढ़ : कोर्ट परिसर म पति पत्नी के बीच मारपीट, पति ह भरण पोषण बर नई देवत रहिस पईसा

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button