छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

जहरीली शराब पीने से 3 भाइयों की मौत

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में जहरीली शराब पीने से 3 भाइयों की मौत हो गई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के ग्राम परसाही (बाना) में जहरीली शराब पीने के कारण वार्ड- 15 सतनामी पारा निवासी 41 वर्षीय संजय सांडे और उसका बड़ा भाई 43 वर्षीय संत कुमार सांडे की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीसरे चचेरा भाई 38 वर्षीय जितेन्द्र सोनकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ​तीनों भाइयों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

इस मामले में पुलिस ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके के लिए जा रहे हैं। फिलहाल 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब कहां से आई समेत कई सवालों की विस्तार से जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिनों पहले ही जिले में देसी शराब पीने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई ​थी। जिला के नवागढ़ के अमोदा गांव में शराब पीने के बाद दोनों की मौत हो गई। पूछताछ में पता चला था कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और शराब पीने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई थी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button