छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायगढ़ संभाग

𝐂𝐡𝐡𝐚𝐭𝐭𝐢𝐬𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : पुलिस के उपर अवैध वसूली का आरोप, लोगो का भड़का आक्रोश, नेशनल हाईवे किया जाम

बिलासपुर में पुलिस के अवैध वसूली के खिलाफ आज लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित प्रदर्शनकारी हाइवे में तिफरा सब्जी मंडी के पास सड़क में उतर गए और पुलिस के अवैध वसूली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम से बिलासपुर रायपुर हाईवे में लंबा जाम लग गया। सड़क में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस अवैध वसूली कर रही है। वैध दस्तावेज होने के बाद भी वाहन मालिकों व चालकों से पैसा वसूली की जा रही है। इस दौरान पुलिसकर्मी कार्रवाई का धौंस दिखाकर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अवैध वसूली बंद नहीं होने पर आगे और उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button