Chhattisgath News – पूरे साहू समाज ने मुझे वोट दिया मै हार नहीं सकता था, EVM मैनिपुलेट किया गया – ताम्रध्वज साहू … डहरिया बोले- साहू समाज के साथ हुआ धोखा


छत्तीसगढ़ में पांच साल सत्ता में रहने वाली कांग्रेस हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। कांग्रेस नेता लगातार ईवीएम को एक बार फिर कटघरे में खड़े कर रहे हैं। अब पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने EVM पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में EVM में मैनिपुलेट किया गया है, जैसा कि हर चुनाव में होता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का हवाला देते हुए कहा कि लोग कहते हैं वोट कांग्रेस को ही दिए हैं। मुझे अपने विधानसभा में पूरे साहू समाज का वोट मिला है। लेकिन EVM में कुछ अलग ही परिणाम देखने को मिल रहा है।
वहीं पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय प्रशासन महकमे की जिम्मेदारी संभाल रहे शिव डहरिया ने भाजपा पर साहू समाज के वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना हे कि BJP साहू समाज से CM बनाने की बात करती थी, लेकिन अब विष्णुदेव साय को सीएम बना दिया BJP से साहू समाज को धोखा मिला है।
- IPL 2026 में RCB और SRH के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल
- बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राजधानी रायपुर में काटे जाऐगे हजारों ‘डेविल ट्री’ पेड़, इन पेड़ो से लोग पड़ रहे है बीमार, विधानसभा में उठा मुद्दा
- राजधानी के इस होटल में लगी भीषण आग, आसमान में उठे धुएं के गुब्बारे, मचा हड़कंप
- इस दिन से हो रही है चैत्र नवरात्रि की शुरूआत, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त








