छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

डोंगरगढ़ अश्लील वीडियो मामला : मंदिर की सीढ़ियों पर लगे स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलाने वाला शातिर गिरफ्तार, स्क्रीन कास्ट के माध्यम से घटना को दिया था अंजाम

डोंगरगढ़। धर्म नगरी डोंगरगढ़ में पहाड़ों पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के सीढ़ियों में लगे स्मार्ट टीवी में पिछले दिनों अश्लील वीडियो प्रसारित हुआ था. जिससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था. आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पकड़ा गया आरोपी रवि चंद्रिकापुरे मंदिर में ही जूता चप्पल काउंटर में काम करता था.

डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने अपने मोबाइल से स्क्रीन कास्ट के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया था. वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ख़बर को शेयर करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button