छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में रशियन टेक्नोलॉजी पर चलेगी लाइट मेट्रो

Chhattisgarh News : रायपुर के मेयर एजाज ढेबर रूस के मॉस्को दौरे पर हैं। जहां उन्होंने लाइट मेट्रो की सुविधा को उपलब्ध कराए जाने को लेकर वहां की कंपनी से एमओयू किया है। इस लाइट मेट्रो की सुविधा से राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इस सम्मेलन में 15 देशों के लोग उपस्थित थे। जिनके साथ विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत की गई। जिन 100 शहरों का चयन किया गया है उसमें भारत से रायपुर का नाम भी शामिल है।

इस सम्मलेन में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण जैसे मुख्य तीन बिंदुओं पर जोर दिया गया। जल्द ही वहां की टीम राजधनी रायपुर निरीक्षण करने आएगी। उन्होंने ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और मास्को के महापौर के साथ रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने एमओयू किया है। जिसमें 30 साल की अवधि के लिए 1068 यात्रियों की क्षमता वाली आधुनिक बैटरी से चलने वाली ट्रेनों की योजना बनाई गई है। वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार प्रयास के बाद अब जाकर यह एमओयू हुआ है।

इन मार्गों पर चलाई जा सकती है ट्रेन
इस एमओयू के बाद संभवतः टाटीबंद, टिकरापारा, तेलीबांधा, शंकर नगर, मठपुरैना और श्रीनगर जैसे इलाकों को जोड़ सकता है। साथ इससे नया रायपुर को भी जोड़ा जा सकता है।

Related Articles
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

मोदी सरकार अब NDA की बैसाखियों में चल रही है, 4 बार यू-टर्न ले चुकी है – भूपेश बघेल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button