छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले NIA का बड़ा एक्शन, जिला युवा कांग्रेस महासचिव गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एनआईए की टीम ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे रायपुर के मौहदापारा इलाके से पकड़ा है। NIA की टीम इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी।

बता दें कि नारायणपुर जिले में विधानसभा चुनाव से ठीक 3 दिन पहले BJP के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य रतन दुबे चुनाव प्रभार के लिए गांव गए थे। बाजार में वे नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। रतन दुबे पर किए गए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पूरे हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की टीम कर रही थी। इस हत्याकांड के संदर्भ में एनआईए की टीम ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर के मौदहापारा से गिरफ्तार किया है। शिवानंद नाग अभी जिला युवा कांग्रेस का महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुपारी किलिंग के चलते रतन दुबे की हत्या हुई थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button