छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

Chhattisgarh News – सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों का हमला. मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh News – सुकमा जिले के बुर्कालंका में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। बताया जा रहा है कि जवानों ने मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया है। हालांकि, मारे गए नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना
दरअसल, जवानों को सूचना मिली थी कि सुकमा के बुर्कालंका इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद DRG जवानों को शुक्रवार की रात सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। जवान सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया।

नक्सलियों के हमले का फोर्स ने भी दिया जवाब
इसके बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक, करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की।

नक्सली का शव बरामद
सर्चिंग में एक नक्सली के शव को बरामद किया गया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवान जब जिला मुख्यालय लौटेंगे, तो अधिक जानकारी मिल पाएगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button