छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – स्‍वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर 67 लाख रुपये की कीमत के सोने के पेस्ट के साथ यात्री गिरफ्तार, शारजाह से पहुंचा था रायपुर

रायपुर के स्‍वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोने के पेस्ट के साथ एक यात्री गिरफ्तार को किया गया है। डीआरआई की टीम ने रायपुर एयरपोर्ट पर यात्री को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यात्री शारजाह से लखनऊ होते हुए सोने का पेस्ट लेकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार यात्री इंडिगो के विमान से शारजाह से वाया लखनऊ रायपुर जाने वाली फ्लाइट से सफर कर रहा था। यात्री के कब्जे से 1 किलो 160 ग्राम सोने का पेस्ट जब्त किया गया है। जब्त सोने की कीमत करीब 67 लाख से अधिक बताई जा रही है। डीआरआई रायपुर अबतक सात सोने के तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 11 किलो सोना जब्‍त कर चुकी है। गिरफ्तार यात्री से पूछताछ जारी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button