छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुरक्षा में बड़ी चूक.. पिस्टल लेकर सीएम के कमरे तक पहुंचा शख्स.. 8 सिपाही सस्पेंड

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ हैं। इस मामले में सीएम आवास पर तैनात आठ सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया हैं। पूरे मामले की जाँच की जा रही हैं।

दरअसल एक शख्स हथियार के साथ सीएम साय के कक्ष तक पहुँच गया था। यहाँ जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुआ। सीएम कक्ष के बाहर ही रोककर उससे पिस्टल जब्त की गई। पूरी घटना सीएम के अस्थाई आवास ‘पहुना’ की हैं।

बताया जा रहा हैं कि पिस्टलधारी शख्स किसी वीआईपी की गाड़ी पर सवार होकर सीएम आवास पहुंचा था, यही वजह हैं कि सीएम हाउस में दाखिल होने से पहले उसकी जाँच नहीं की गई। प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले में बड़े अधिकारियों की लापरवाही दिखाई पड़ रही हैं।

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button