छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में इतनी सी बात पे घर पे लगा दी आग, दो लोगो की हुई थी मौत,आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

बलौदाबाजार । पुलिस ने बलौदाबाजार भैंसापसरा अग्निकांड का पर्दाफाश किया है. एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी आदतन शरारती और उपद्रवी तत्व हैं. आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था. घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों करन बघेल और दौलत सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

बता दें कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था. इस जघन्य हत्याकांड में दो लोगों सोनू साहू और कमला साहू की मौत हुई थी. 2 लोग जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया था.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button