छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

प्रदेश से हुई मानसून की विदाई…बस्तर संभाग में अभी भी है सक्रीय, जानें क्या कहा मौसम विभाग ने

रायपुर : राजधानी रायपुर समेत कई संभागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई होते ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर के लोगों को सुबह हल्की ठंड तो दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बरहाल अब कुछ दिन में ही ठंडी का मौसम शुरू हो जाएगा।

इन संभागों से हुई मानसून की विदाई

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग मानसून की विदाई हो चुकी हैं। वहीं बस्तर संभाग से आज मानसून की विदाई होना संभव है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेशके कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ठंड भी बहुत ज्यादा होगी।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button