छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh – जांजगीर के प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर में चोरो ने बोला धावा, 7 दान पेटी समेत जेवर भी किए पार, CCTV में हुए कैद

Chhattisgarh – जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर में चोरी की घटना का सिलसिला रुकने का नाम ही नही ले रहा है बता दे कि पांचवी बार चोरो ने इस मंदिर में धावा बोला है इसी क्रम में कल याने शुक्रवार की रात अज्ञात आरोपियों ने मंदिर का द्वार खोल कर दान पेटियों और माता के श्रृंगार की चोरी की है. आज सुबह मंदिर में आरती करने गए पुजारी और ट्रस्ट के सदस्यों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में शुरु कर दी है.

मामला जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर स्थित खोखरा गांव के प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर का है. जहां आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोजाना की तरह देवी की पूजा करने श्रद्धालु पहुंचने लगे. इस दौरान लोगों को मंदिर का दरवाजा खुला और सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

चोरो की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ अन्य जांच शुरू कर दी है, साथ ही मौके पर मोबाईल टावर के भी लोकेशन की तलाश की जा रही है. मंदिर से बड़ी दानपेटी के साथ 6 छोटी दान पेटी और मनका माता के श्रृंगार के आभूषण की चोरी हुई है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

Related Articles
ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button