छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात में देर रात लगी भयानक आग…देखे वीडियों

Chhattisgarh – रायपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी की घटना हुई है. प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में देर रात अचानक आग लग गई. आग इतना भीषण था की दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. वहीं आग लगने से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला आरपीएफ थाना इलाके का है.
देखे वीडियों

मिली जानकारी के अनुसार देर रात अचानक कैंटीन के प्लेटफार्म नंबर सात में स्थित देवभोग मिल्क पार्लर की शॉप और उसके पास स्थित खाने-पीने का सामान बेचने वाले कैंटीन में आग लग गई। आग के चलते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में रखा पूरा सामान जल गया। काफी टाइम तक के फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। जीआरपी आरपीएफ व पुलिसकर्मियों ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना ख़बर लिखे जाने तक नही थी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button