छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

महतारी वंदन को लेके महिलाओं के लिए खुशखबरीं, अब हर महीने की पहली तारीख को आएगा पैसा

बालोद – महतारी वंदन योजना को लेके छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीएम विष्णुदेव साय ने बालोद में गुरुवार को महतारी वंदन योजना के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा की है. उन्होंने हर महीने की पहली या दूसरी तारीख को खातों में पैसे ट्रांसफर करने का ऐलान किया है. मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंनें बताया कि उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया था कि महीने के पहले सप्ताह में ही महिलाओं को राशि का भुगतान हो जाए. जिस पर वित्त मंत्री ने 1 या 2 तारीख को ही पैसे ट्रांसफर करने की बात कही.

बता दें कि योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माता-बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया था. जिसके तहत 10 मार्च को योजना के तहत 655 रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button