छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

अब इस कांग्रेसी नेता ने भूपेश बघेल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, विकास उपाध्याय को भी घेरा, खरगे को लिखा पत्र…देखे चिट्ठी

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह कम होने का नाम नही ले रहगी है । पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल एक बार फिर अपनों से घिर गए हैं। बघेल के खिलाफ एक बार फिर लेटर बम फूटा है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश सिंह बैस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिठ्ठी लिखी है।

बैस ने भूपेश बघेल और रायपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय दोनों पर आरोप लगाया है कि दोनों वरिष्ठ नेता अपने फायदे के लिए पार्टी को नुकसान पहुंचाते थे। बस्तर लोकसभा के पहले बघेल एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले एआइसीसी मेंबर अरुण सिंह सिसोदिया ने बघेल के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को चिठ्ठी लिखी थी। अब बघेल की शिकायत हाइकमान से की गई है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button