छत्तीसगढ़बस्तर संभागरायपुर संभाग

नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए तैयार, उनके साथ भी होगा न्याय – सीएम साय

रायपुर. कांकेर में हुए नक्सली मुठभेड़ को लेकर सीएम साय ने कहा कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए. छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है. इसके लिए जवानों को बधाई देता हूं
देखे वीडियों

सीएम साय ने कहा, माओवादी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य में थे. इस बार बड़ी वारदात की कोशिश में थे, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है बस्तर नक्सल मुक्त हो. नक्सलियों से वार्ता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बार-बार हमारे गृह मंत्री बोल चुके हैं, वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर सकते हैं. सीएम होने के नाते मैं भी कहना चाहता हूं कि शांति वार्ता के लिए हम तैयार हैं. उनके साथ भी न्याय किया जाएगा.

कांकेर में हुए मुठभेड की तस्वीर, 29 नक्सली हुए थे ढेर

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button