छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची रोके जाने की खबर, लीक हुए नामों को लेकर बढ़े असंतोष के चलते पार्टी ने किया फैसला

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद विधानसभा प्रत्याशियों के नाम लीक हो गए और दावे किये जाने लगे कि यह अंतिम सूची है। हालांकि पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद प्रत्याशियों की सूची घोषित किये जान की बात कही जा रही थी मगर बताया जा रहा है कि अब यह सूची रोक दी गई है।

दरअसल सूची के वायरल होने के बाद पार्टी के उन नेताओं के बीच अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जिन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। चर्चा है कि पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं की शिकायत और सूची जारी होने के बाद असंतोष को देखकर इसे रोकने का फैसला किया गया। अब अधिकृत सूची हफ्ते भर बाद जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक नेताओं ने अलग-अलग स्तरों पर आपत्ति जताई थी। सूची लीक होने पर कुछ नेताओं ने सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष, और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की। इसके बाद आज शाम जारी होने वाली सूची रोक दी गई है।

बताया जा रहा है कि जिन स्थानों पर ज्यादा असंतोष की खबर आई है वहां नये सिरे से प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में हफ्ते भर का समय लग सकता है।

Related Articles

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button