छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, प्रदेश के कई जिलों में सुबह से रहेंगे बादल, अगले 48 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है । प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप और शाम को बारिश या बादल छा रहे हैं। आज भी प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है ।मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 20 मई तक बादल गरजने और गरज-चमक के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रहा।

इन जगहों पे हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

राजधानी में भी छाए रहेंगे बादल
पिछले दिनो रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम होने के कारण दिन का तापमान 39.7 डिग्री रहा। वहीं रात का पारा 28.5 डिग्री रहा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री क रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में सुबह से बादल छाए है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कोरबा रहा सबसे गर्म
गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री नारायणपुर में रहा। रायपुर और आसपास के जिलों में भी कल धूप-छांव वाला मौसम रहा, जिसकी वजह कई जिलों में दिन में गर्मी कम रही।

बिलासपुर में सामान्य से 3 डिग्री तापमान कम
गुरुवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 28 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

बस्तर संभाग में 20 मई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में 18, 19 और 20 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। गुरुवार को जगदलपुर में 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है