छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – प्रथम श्रेणी में पास होने पर भी थी निराश , 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Chhattisgarh – रायपुर। राजधानी रायपुर में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 63 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल विधानसभा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पूरी घटना विधानसभा थाने के ग्राम संकरी की है। मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय वसुंधरा बारले के पिता केवल दास बारले किराना और कपड़ा व्‍यवसायी हैं। उनकी गांव में ही दुकान है। मृतक छात्रा के परिवार के सभी सदस्‍य शिक्षित हैं। वसुंधरा भी पढ़ाई में काफी तेज थी।

वसुंधरा 12वीं की छात्रा थी। इस बार वसुंधरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। 12वीं बोर्ड परीक्षा में वसुंधरा ने 63% अंक प्राप्‍त किए थे। उसे हमेशा 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिलते थे। लेकिन बाद कम नंबर मिलने से वह गुमशुम रहने लगी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने की वजह से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

कवर्धा के सेमहारा गांव में बेहद गमगीन माहौल में एक साथ 19 शवों का अंतिम संस्का

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button